JNU में देशद्रोह पर बोले किरन रिजीजू- भारत विरोधी नारे लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
Advertisement

JNU में देशद्रोह पर बोले किरन रिजीजू- भारत विरोधी नारे लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में कथित भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि सरकार किसी को भी देश में राष्ट्र विरोधी भावना फैलाने नहीं देगी।

JNU में देशद्रोह पर बोले किरन रिजीजू- भारत विरोधी नारे लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में कथित भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि सरकार किसी को भी देश में राष्ट्र विरोधी भावना फैलाने नहीं देगी।

'जेएनयू की घटना पर देश में आक्रोश'

रिजिजू ने यहां कहा, 'यदि कोई देश में भारत विरोधी नारेबाजी करता है तो यह स्वीकार्य नहीं है। हम किसी को भी राष्ट्र विरोधी भावना नहीं फैलाने देंगे।' उन्होंने कहा कि जेएनयू की घटना को लेकर देश में काफी आक्रोश है और भारत विरोधी नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को वहां एक कार्यक्रम आयोजन को लेकर दर्ज राष्ट्रद्रोह और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। गत मंगलवार को छात्रों के एक समूह ने जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया था और उन्होंने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को 2013 में फांसी दिये जाने के खिलाफ नारेबाजी की थी।

एबीवीपी की शिकायत के बाद वापस ली थी मंजूरी

इस कार्यक्रम को दी गई मंजूरी को विश्वविद्यालय प्रशासन ने एबीवीपी सदस्यों की शिकायत के बाद रद्द कर दिया था लेकिन इसके बावजूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एबीवीपी सदस्यों ने इस गतिविधि को राष्ट्रविरोधी करार दिया था। जेएनयू प्रशासन ने यह पता लगाने के लिए एक अनुशासनात्मक जांच शुरू की है कि कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति वापस लिये जाने के बावजूद इसका आयोजन कैसे हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि वह आगे की कार्रवाई करने से पहले जांच रिपोर्ट का इंतजार करेगा।

Trending news