जेएनयू विद्यार्थियों के प्रदर्शन की आंशका को लेकर सुरक्षा कड़ी की गयी
Advertisement

जेएनयू विद्यार्थियों के प्रदर्शन की आंशका को लेकर सुरक्षा कड़ी की गयी

लापता छात्र नजीब अहमद को ढूढ़ने में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रशासन एवं पुलिस की कथित निष्क्रियता को लेकर वहां के विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार को यहां रायसीना हिल पर गृहमंत्रालय के सामने प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर नई दिल्ली जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

जेएनयू विद्यार्थियों के प्रदर्शन की आंशका को लेकर सुरक्षा कड़ी की गयी

नई दिल्ली : लापता छात्र नजीब अहमद को ढूढ़ने में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रशासन एवं पुलिस की कथित निष्क्रियता को लेकर वहां के विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार को यहां रायसीना हिल पर गृहमंत्रालय के सामने प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर नई दिल्ली जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रायसीना रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है तथा इलाके में एवं उसके इर्द-गिर्द पुलिस एवं अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी प्रदर्शन करने के लिए यहां पहुंचेंगे।

अहमद शनिवार से ही जेएनयू कैंपस से लापता है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस को अहमद का पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित करने का आदेश दिया था। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कुलपति और अन्य कुछ शीर्ष अधिकारियों को 20 घंटे से भी अधिक समय तक बंधक रखने के बाद अपने विरोध प्रदर्शन का तरीका बदलने का फैसला किया।

आंदोलनकारी विद्यार्थियों ने कहा था कि वे अपने विरोध प्रदर्शन का तरीका बदलेंगे और वे कुलपति एम जगदेश कुमार और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों को अब बंधक नहीं बनायेंगे।

Trending news