दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी से बेहाल लोग; इलाहाबाद में रिकॉर्ड 45 डिग्री C पारा
Advertisement

दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी से बेहाल लोग; इलाहाबाद में रिकॉर्ड 45 डिग्री C पारा

देश के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को लोगों को बेहद गर्मी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी सहित प्रमुख शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली में तापमान 40 .6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। हवा में आद्र्रता स्तर 22 से 65 प्रतिशत के बीच रहा। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बेहद गर्मी रही और ज्यादातर जगहों पर तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार से कम से कम तीन दिन गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी से बेहाल लोग; इलाहाबाद में रिकॉर्ड 45 डिग्री C पारा

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को लोगों को बेहद गर्मी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी सहित प्रमुख शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली में तापमान 40 .6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। हवा में आद्र्रता स्तर 22 से 65 प्रतिशत के बीच रहा। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बेहद गर्मी रही और ज्यादातर जगहों पर तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार से कम से कम तीन दिन गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

ओडिशा सरकार ने आज स्कूल की छुट्टियां 26 अप्रैल तक बढ़ा दीं और सूखाग्रस्त क्षेत्रों में गर्मियों की छुट्टियों में भी मध्यान्ह भोजन योजना जारी रखने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी तापमान ज्यादा रहा और लखनऊ और इलाहाबाद में क्रमश: 42 .6 और 45. 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों वाराणसी, सुल्तानपुर और कानपुर में तापमान क्रमश: 43 . 4, 44 और 42 . 4 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण भारत में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है और तेलंगाना के आदिलाबाद, अनामाकोंडा और निजामाबाद में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिन में हल्की से सामान्य बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

हरियाणा में हिसार सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 40 . 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर :33 . 2 डिग्री सेल्सियस: को छोड़कर ज्यादातर अन्य जगहों पर मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में कल तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार का पूर्वानुमान लगाया है। राजस्थान में कोटा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 41 . 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चुरू में पारा 41 . 3 डिग्री सेल्सियम तक पहुंचा।

Trending news