सोनिया टिप्‍पणी मामला: युवा कांग्रेस ने गिरिराज सिंह के घर पर अंडे, टमाटर फेंके
Advertisement

सोनिया टिप्‍पणी मामला: युवा कांग्रेस ने गिरिराज सिंह के घर पर अंडे, टमाटर फेंके

केंद्र सरकार में राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी को लेकर की गयी टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर अंडे और टमाटर फेंके।

सोनिया टिप्‍पणी मामला: युवा कांग्रेस ने गिरिराज सिंह के घर पर अंडे, टमाटर फेंके

पटना : केंद्र सरकार में राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी को लेकर की गयी टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर अंडे और टमाटर फेंके।

युवा कांग्रेस के एक समूह ने बुधवार को पटना शहर के श्रीकृष्णापुरी थाना अंतर्गत आनंदपुरी इलाके स्थित गिरिराज के मकान पर उनकी टिप्पणी पर विरोधस्वरूप अंडे और टमाटर फेंके। बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशीष कुमार ने बताया कि यह विरोध तो मात्र सांकेतिक था और मंत्री के पटना आने के बाद इसका व्यापक रूप देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे अपने नेताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं कर सकते।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गिरिराज के आवास पहुंची। श्रीकृष्णापुरी थाना अध्यक्ष मनोज मोहन ने बताया कि मंत्री के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि गिरिराज सिंह बड़बोले राजनेता के तौर पर जाने जाते रहे हैं। बिहार विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौधरी ने कहा कि गिरिराज ने राष्ट्रीय पार्टी की अध्यक्ष के बारे में टिप्पणी की है जो निश्चित रूप से एक ‘रेसिस्ट कमेंट’ है जो कि इसबात को प्रमाणित करता है वह दिमागी तौर पर दिवलियेपन का शिकार हो चुके हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गिरिराज को तुरंत मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग की।

Trending news