सोनिया गांधी के पर्स में फंसी शॉल को निकालने कई लोग आए मदद में
Advertisement

सोनिया गांधी के पर्स में फंसी शॉल को निकालने कई लोग आए मदद में

लोकसभा में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अजीब समस्या का सामना करना पड़ा जब उनके पर्स में उनकी शॉल फंस गई और उसे निकालने की उनकी तमाम कोशिश बेकार हो गई। ऐसे में सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकाजरुन खडगे ने उनकी मदद की।

सोनिया गांधी के पर्स में फंसी शॉल को निकालने कई लोग आए मदद में

नयी दिल्ली: लोकसभा में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अजीब समस्या का सामना करना पड़ा जब उनके पर्स में उनकी शॉल फंस गई और उसे निकालने की उनकी तमाम कोशिश बेकार हो गई। ऐसे में सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकाजरुन खडगे ने उनकी मदद की।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मटमैले रंग की सोनिया गांधी की शॉल उनके पर्स के चेन में फंस गई। कांग्रेस अध्यक्ष को कुछ देर उसे निकालने का प्रयास करते देखा गया लेकिन पर्स के चेन में फंसी उनकी शॉल नहीं निकली। ऐसे में कांग्रेस नेता के एच मुनियाप्पा ने मदद की पेशकश की लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकाजरुन खडगे ने मदद की पेशकश की।

खडगे को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन अंतत: वे पर्स में फंसी सोनिया गांधी की शॉल को निकालने में कामयाब रहे। सोनिया गांधी ने इसके बाद पर्स में अपना मोबाइल फोन और एक कागज का टुकड़ा रख लिया।

Trending news