किसान विरोधी है सपा सरकार : अमित शाह
Advertisement

किसान विरोधी है सपा सरकार : अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अखिलेश सरकार पर किसान विरोधी होने का अरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को राहत प्रदान करने के लिये केन्द्र की तरफ से भेजे गये सैकड़ों करोड़ रुपये प्रदेश सरकार खजाने में है और राज्य का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।

गाजियाबाद : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अखिलेश सरकार पर किसान विरोधी होने का अरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को राहत प्रदान करने के लिये केन्द्र की तरफ से भेजे गये सैकड़ों करोड़ रुपये प्रदेश सरकार खजाने में है और राज्य का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।

शाह ने अखिलेश सरकार से कहा कि किसानों के मुद्दे पर राजनीति बंद करें और कहा कि अखिलेश सरकार 33 प्रतिशत के आधार पर सर्वें क्यूं नहीं करा रही। साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को यह भी ताकीद दी कि वे यह सुनिश्चित करें कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों की सहायता के लिए जो हजारों करोड रूपये राज्य सरकार को दिये गये वो मंत्रियों के भ्रष्टाचार में न डूब जाये।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने एक करोड़ छियासी लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का काम किया और इससे साबित होता है कि अब राज्य की सत्ता में आने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

शाह ने कहा कि 1950 में 10 सदस्यों से शुरू हुई पार्टी एक लम्बे संघर्ष के बाद बड़ी यात्रा तय करते हुए दस करोड़ से भी अधिक संख्या वाली पार्टी बन गई हैं। कार्यकर्ताओं के बलिदान और लम्बे संघर्ष का ही परिणाम रहा कि आज हम देश में आजादी के बाद पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गैर कांग्रेसी सरकार को बनाने में सफल रहे।

उन्होंने कहा आज देश में 13 राज्यों में हमारी सरकारें है। अब हम सब कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि हम अपने संगठन का और अधिक विस्तार कर पार्टी की पंचायत स्तर तक उसका जनाधार मजबूत करने का काम करें।

उन्होंने कहा सिर्फ पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाकर हमारा काम नहीं चलने वाला बल्कि जो नये सदस्य बने है उनसे सम्पर्क संवाद कायम करके अपनी विचारधारा में जोड़कर उन्हें कार्यकर्ता बनाने का काम भी हमें करना होगा। जिस दिन हम इन नये सदस्यों को कार्यकर्ता बनाकर उन्हें संगठन कार्य में लगा देगे उस दिन कोई भी ताकत हमें राज्य की सत्ता में आने से नहीं रोक पायेगी।

Trending news