महाराष्ट्र: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 84 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
Advertisement

महाराष्ट्र: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 84 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

सतारा जिले के एसपी के तौर पर सेवा दे रहे संदीप पाटिल पुणे ग्रामीण एसपी का कार्यभार संभालेंगे. 

(फाइल फोटो)

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 84 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया. इनमें पदोन्नति पाने वाले अफसर भी शामिल हैं. राज्य के गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक आदेश के अनुसार इन 84 अधिकारियों में पुणे के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुवेज हक का तबादला कर उन्हें मुंबई में एंटी-टेररिज्म स्क्वायड (एटीएस) का उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.

सतारा जिले के एसपी के तौर पर सेवा दे रहे संदीप पाटिल पुणे ग्रामीण एसपी का कार्यभार संभालेंगे. औरंगाबाद के विशेष आईजी मिलिंद भाराम्बे का तबादला कर उन्हें मुंबई में विशेष आईजी (कानून व्यवस्था) नियुक्त किया गया है.

नागपुर में एसआरपीएफ के आईजी आईपीएस अधिकारी प्रकाश मुटयाल औरंगाबाद में भाराम्बे का स्थान लेंगे. इसी तरह पुणे शहर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बीजी गायकर को पदोन्नत कर उन्हें नागपुर शहर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है.

एसपी सीआईडी, नागपुर एस बी रोकडे को पदोन्नत कर उन्हें मुंबई में डीआईजी (एंटी-टेररिज्म स्क्वायड) के पद पर नियुक्त किया गया है. इसी तरह से अन्य अधिकारियों का भी तबादला या उन्हें पदोन्नति दी गई है.

(इनपुट - भाषा)

Trending news