दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 54 वर्षीय महिला की मौत
Advertisement

दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 54 वर्षीय महिला की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 54 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। महिला की मौत उसके कई अंगों के काम न करने की वजह से हो गई।

दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 54 वर्षीय महिला की मौत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 54 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। महिला की मौत उसके कई अंगों के काम न करने की वजह से हो गई।

गाजियाबाद की रहने वाली सुशीला गोयल को वहीं के अस्पताल में सर्दी और बुखार की वजह से भर्ती कराया गया था, उनकी हालत में सुधार न होता देख उन्हें दिल्ली के प्रसिद्ध अस्पताल भेज दिया गया था।

गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। उनके दोनों फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। महिला को आईसीयू में रखा गया था। इसी हफ्ते की शुरुआत में उनका स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजीटिव आया था, जिसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ती गई और बाद में उनकी मौत हो गई।

 

Trending news