केंद्र यमुना नदी को साफ करने के लिए गंभीर है : उमा भारती
Advertisement

केंद्र यमुना नदी को साफ करने के लिए गंभीर है : उमा भारती

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि केंद्र सरकार यमुना नदी को साफ करने के प्रति उतना ही गंभीर है जितना कि वह गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के प्रति गंभीर है।

मथुरा : केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि केंद्र सरकार यमुना नदी को साफ करने के प्रति उतना ही गंभीर है जितना कि वह गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के प्रति गंभीर है।

भारती ने वृंदावन में कहा, ‘यमुना शुद्धिकरण अभियान को सफलता मिलेगी ही क्योंकि केंद्र सरकार यमुना नदी को साफ करने के प्रति उतना ही गंभीर है जितना कि वह गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के प्रति गंभीर है। सरकार नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए गंभीर है। ’ उन्होंने कहा, ‘विभिन्न राज्यों की सरकारों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है कि उनके राज्यों में नदियां प्रदूषण मुक्त हों।’ उससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री ने मथुरा जिले में बांके बिहारी मंदिर और कात्यानी पीठ में पूजा अर्चना की। उनके अन्य कार्यक्रम भी थे।

 

Trending news