5 के बजाय दिन में एक वक्त ही नमाज पढ़ें मुस्लिम : तस्लीमा नसरीन
Advertisement

5 के बजाय दिन में एक वक्त ही नमाज पढ़ें मुस्लिम : तस्लीमा नसरीन

बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने नमाज को लेकर विवादित बयान दिया है। तस्लीमा ने कहा है कि मुस्लिमों को 5 बार की जगह एक वक्त ही नमाज पढ़नी चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने की आजादी नहीं होनी चाहिए। तस्लीमा ने ये बातें ट्वीट कर कही हैं।

5 के बजाय दिन में एक वक्त ही नमाज पढ़ें मुस्लिम : तस्लीमा नसरीन

नई दिल्ली : बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने नमाज पढ़ने को लेकर विवादित बयान दिया है। तस्लीमा ने कहा है कि मुस्लिमों को 5 बार की जगह एक वक्त ही नमाज पढ़नी चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने की आजादी नहीं होनी चाहिए। तस्लीमा ने ये बातें ट्वीट कर कही हैं।

तस्लीमा ने अपने ट्वीट में कहा है, 'जर्मनी के कुछ विश्वविद्यालयों में प्रेयर रूम को बंद कर दिया गया है। अच्छा फैसला। मुस्लिम समुदाय नाराज है।'

तस्लीमा ने आगे कहा, 'किसी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, पुस्तकालय, एयरपोर्ट, स्टेशन, मार्केट में प्रेयर रूम नहीं होने चाहिए। आपको यदि नमाज पढ़नी है तो घर पर पढ़ें।'

गौरतलब है कि तस्लीमा नसरीन मशहूर लेखिका हैं और बांग्लादेश से निर्वासित हैं। वे कई सालों से दिल्ली में रह रही हैं। शुरुआत में वे पश्चिम बंगाल में रहीं। तस्लीमा के खिलाफ फतवे भी जारी हो चुके हैं। अपने बयानों को लेकर अक्सर वह विवादों में रही हैं। 

Trending news