कैब ड्राइवर द्वारा महिला से रेप का मुद्दा लोकसभा में उठा
Advertisement

कैब ड्राइवर द्वारा महिला से रेप का मुद्दा लोकसभा में उठा

राष्ट्रीय राजधानी में एक कैब ड्राइवर द्वारा एक युवती से कथित बलात्कार का मुद्दा आज लोकसभा में उठाते हुए कांग्रेस सदस्य ने महिला पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठाया। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के तरूण गोगोई ने दिल्ली में बीते शुक्रवार को हुई इस घटना का जिक्र किया और कहा कि ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं कि महिला पर्यटक चाहे वह अकेली हो या समूह में , वे सुरक्षित नहीं हैं।

नई दिल्ली  : राष्ट्रीय राजधानी में एक कैब ड्राइवर द्वारा एक युवती से कथित बलात्कार का मुद्दा आज लोकसभा में उठाते हुए कांग्रेस सदस्य ने महिला पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठाया। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के तरूण गोगोई ने दिल्ली में बीते शुक्रवार को हुई इस घटना का जिक्र किया और कहा कि ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं कि महिला पर्यटक चाहे वह अकेली हो या समूह में , वे सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने इसी के संदर्भ में रेलों में सफर करने वाली महिला पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल किया। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसके जवाब में बताया कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे महिला कांस्टेबलों की एक ‘महिला वाहिनी’ बना रहा है और इसके साथ ही डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

प्रभु ने बताया कि महिला यात्रियों के लिए एक मोबाइल एैप भी विकसित किया जा रहा है। शून्यकाल में राजद के पप्पू यादव ने भी यह मामला उठाते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में निर्भया कांड के बाद भी बलात्कार की घटनाओं में 35 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

Trending news