केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बोले- मंडप में जींस पहनकर लड़की जाएगी तो कौन लड़का उससे शादी करेगा?
Advertisement

केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बोले- मंडप में जींस पहनकर लड़की जाएगी तो कौन लड़का उससे शादी करेगा?

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा, 'कोई आदमी अगर कहने लगे की मैंने जींस पहनके किसी मंदिर का महंत बन जाऊंगा तो लोग पसंद करेंगे क्या? कोई पसंद नहीं करेगा. या कोई लड़की जींस पहनकर के शादी की बेदी (मंडप) पर जाएगी तो कितने लड़के उससे शादी करना चाहेंगे?' 

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है. सत्यपाल सिंह ने कहा, 'कोई आदमी अगर कहने लगे की मैंने जींस पहनके किसी मंदिर का महंत बन जाऊंगा तो लोग पसंद करेंगे क्या? कोई पसंद नहीं करेगा. या कोई लड़की जींस पहनकर के शादी की बेदी (मंडप) पर जाएगी तो कितने लड़के उससे शादी करना चाहेंगे?' केंद्रीय मंत्री ने ये बातें गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापन दिवस समारोह में सोमवार को कही. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और यूपी के बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह को हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

  1. केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह का लड़कियों के जींस पहनने पर बयान
  2. कहा-शादी के मंडप में लड़कियों जींस पहनने वाली लड़की से कौन शादी करेगा
  3. केंद्रीय मंत्री ने कहा-मंदिर में जींस पहने पुजारी देखा है क्या

पहले भी सत्यपाल सिंह के बयान पर उठ चुके हैं सवाल
साल 2016 में सत्यपाल सिंह ने कहा था, ‘यदि तुम्हें कोई गुंडा परेशान करे तो मुझे बता देना, मैं मुंबई का सबसे बड़ा गुंडा रहा हूं. दादाओं का दादा रहा हूं, देखने में सीधा सादा इंसान हूं.' इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि ‘मैं गुंडों के लिए गुंडा हूं और सज्जनों के लिए सज्जन’.

ये भी पढ़ें: एक रिटायर्ड सुपर कॉप और तीन पूर्व नौकरशाहों को मोदी कैबिनेट में मिली जगह

इसी साल अक्टूबर में बिलासपुर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में सत्यपाल सिंह ने कहा था कि भगवा ज्ञान का प्रतीक है और सूर्य का रंग भी भगवा है. वो यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि भारतीय समाज भगवे को सन्यास का रंग मानता है और यह अध्यात्म का रंग है.

मालूम हो कि हाल ही में पटना के प्रसिद्ध मगध महिला कॉलेज में लड़कियों के जींस पहनने पर रोक लगा दी गई थी. इसके अलावा कॉलेज प्रशासन ने क्लासरूम में मोबाइल बैन कर दिया था. यहां की प्रिंसिपल ने तर्क दिए थे कि मुस्लिम लड़कियां कभी भी जींस नहीं पहनती हैं, हिंदू लड़कियों के कपड़े आपत्तिजनक होते हैं.

ये भी देखे

Trending news