पाकिस्तान जाएंगे अखिलेश यादव, निमंत्रण किया स्वीकार
Advertisement

पाकिस्तान जाएंगे अखिलेश यादव, निमंत्रण किया स्वीकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पाकिस्तान जाएंगे और उन्होंने भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को पाकिस्तान यात्रा के बारे में सिद्धांतत: सहमति दे दी है।

पाकिस्तान जाएंगे अखिलेश यादव, निमंत्रण किया स्वीकार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पाकिस्तान जाएंगे और उन्होंने भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को पाकिस्तान यात्रा के बारे में सिद्धांतत: सहमति दे दी है।

बासित ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें पाकिस्तान आमंत्रित किया है। उन्होंने सिद्धांतत: निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।’ बासित ने बताया कि वह लखनऊ में कल से हैं और यहां आने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि मानो वह अपने देश पाकिस्तान के किसी शहर में हों।

उन्होंने कहा कि इस शहर के लोग बहुत मोहब्बत करते हैं और शिष्टाचार में उनका जवाब नहीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने मुझे अगले साल फिर आने का न्यौता दिया है। मैं इस शहर में फिर आऊंगा, भले ही आप मुझे आमंत्रित करें या नहीं।’

Trending news