दो पत्नियां रखना दरोगा जी को पड़ा महंगा, पद से निलंबित
Advertisement

दो पत्नियां रखना दरोगा जी को पड़ा महंगा, पद से निलंबित

दो पत्नियां रखना शहर के पनकी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी नन्हें लाल यादव को महंगा पड़ा। आज उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस निरीक्षक के खिलाफ इसके अतिरिक्त कथित भ्रष्टाचार के आरोप भी थे। 

कानपुर : दो पत्नियां रखना शहर के पनकी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी नन्हें लाल यादव को महंगा पड़ा। आज उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस निरीक्षक के खिलाफ इसके अतिरिक्त कथित भ्रष्टाचार के आरोप भी थे। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि पनकी के थाना प्रभारी नन्हें लाल यादव के खिलाफ 15 दिन पहले एक व्यक्ति ने रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए सबूत के तौर पर एक सीडी कानपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक को सौंपी थी।

इसी बीच, नन्हें लाल के खिलाफ दो पत्नी रखने तथा चकेरी इलाके में 70 लाख रूपये का एक मकान खरीदने और उसमें स्टांप चोरी का आरोप लगा है। इसकी जांच उन्हें सौंपी गयी। उन्होंने बताया कि जांच में सभी आरोप सही पाये गये जिसके बाद आज उन्हें निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ अभी भी जांच जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट महारीक्षक को भेज दी गयी है।

Trending news