मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद शिवपाल ने कहा, 'मुलायम को CM बनाने के लिए लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव'
Advertisement

मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद शिवपाल ने कहा, 'मुलायम को CM बनाने के लिए लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव'

उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार से आज बर्खास्त किये गये समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने इस कार्रवाई के बाद कहा कि उन्हें बर्खास्तगी की चिंता नहीं है और सपा के सभी लोग धर्य से काम करते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनाने के लिये चुनाव मैदान में जाएंगे।

मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद शिवपाल ने कहा, 'मुलायम को CM बनाने के लिए लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार से आज बर्खास्त किये गये समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने इस कार्रवाई के बाद कहा कि उन्हें बर्खास्तगी की चिंता नहीं है और सपा के सभी लोग धर्य से काम करते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनाने के लिये चुनाव मैदान में जाएंगे।

अपने भतीजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बर्खास्त किये गये शिवपाल ने अपने खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें बर्खास्तगी की कोई चिंता नहीं है। अब तो चुनाव सामने है और सपा के समर्पित कार्यकर्ता पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में जाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश को स्पष्ट संदेश देते हुए उन्होंने कहा ‘जनता हमारे साथ है। हम फिर से नेताजी (मुलायम) के नेतृत्व में 2017 में सरकार बनाएंगे।’ सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा कल बुलायी गयी महत्वपूर्ण बैठक में कोई बड़ा फैसला हो सकता है। शिवपाल ने किसी का नाम लिये बगैर आरोप लगाया कि सीबीआई जांच से बचने के लिये बड़े नेता भाजपा से मिल गये हैं। अखिलेश उनकी चाल नहीं समझ पा रहे हैं।

माना जा रहा है कि उनका इशारा सपा के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश के हिमायती रामगोपाल यादव की तरफ है। नोएडा के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह द्वारा करोड़ों रुपये के घोटाला प्रकरण के छींटे रामगोपाल पर भी पड़े थे। फिलहाल सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर मंत्री शिवपाल सिंह यादव, नारद राय, ओम प्रकाश सिंह तथा स्वतंत्र प्रभार की राज्यमंत्री सैयदा शादाब फातिमा को पद से बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने शिवपाल और अपने बीच जारी जंग को नया रूप देते हुए यह कदम ऐसे वक्त उठाया है जब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सोमवार को सपा विधायकों, मंत्रियों और विधान परिषद सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं।

Trending news