उत्‍तर प्रदेश में मुंबई से आई महिला के साथ गैंगरेप
Advertisement

उत्‍तर प्रदेश में मुंबई से आई महिला के साथ गैंगरेप

सात लोगों ने बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मुंबई से आई एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्‍तर प्रदेश में मुंबई से आई महिला के साथ गैंगरेप

बहराइच (उप्र) : सात लोगों ने बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मुंबई से आई एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को यहां बताया कि मुंबई से आई 40 वर्षीय महिला गत रविवार को एक युवक के साथ अपने मामा के घर जा रही थी तभी अब्दुल्लागंज जंगल में सात लोगों ने युवक को मार पीट कर भगा दिया और महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कल पुलिस में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पांच अभियुक्तों छोटकउ, गुलाम रसूल, शकील, मयूरे और वसीममुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दो अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Trending news