मेरठ: दबंग ने महिला से की जबरदस्‍ती, फिर जलाया
Advertisement

मेरठ: दबंग ने महिला से की जबरदस्‍ती, फिर जलाया

मेरठ में दबंग की हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां के रोहटा थाना क्षेत्र में अमित नाम के दबंग ने घर में घुसकर एक महिला के साथ जबरदस्ती की और फिर  मिट्टी का तेल डालकर उसपर आग लगा दी। पीड़ित महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी अमित फरार है। पुलिस ने पीड़ित महिला के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मेरठ: दबंग ने महिला से की जबरदस्‍ती, फिर जलाया

मेरठ: मेरठ में दबंग की हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां के रोहटा थाना क्षेत्र में अमित नाम के दबंग ने घर में घुसकर एक महिला के साथ जबरदस्ती की और फिर  मिट्टी का तेल डालकर उसपर आग लगा दी। पीड़ित महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी अमित फरार है। पुलिस ने पीड़ित महिला के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस  का कहना है कि कुंवर सिंह नाम का व्यक्ति यहां अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार रात को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। तभी पड़ोस में रहने वाला अमित उसके घर में घुसा और कुंवर सिंह की पत्नी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपी अमित ने मिट्टी का तेल डालकर महिला पर आग लगा दी। पीड़ित महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर महिला के इलाज में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि महिला 60 से 70 प्रतिशत तक जल गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 

Trending news