योग का संबंध हर किसी से, भाजपा ने दिया धार्मिक रूप: आजम खान
Advertisement

योग का संबंध हर किसी से, भाजपा ने दिया धार्मिक रूप: आजम खान

उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां ने शनिवार को योग को धर्मनिरपेक्ष करार देते हुए कहा कि यह हर किसी से जुड़ा है तथा भाजपा इसे धार्मिक रंग दे रही है।

योग का संबंध हर किसी से, भाजपा ने दिया धार्मिक रूप: आजम खान

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां ने शनिवार को योग को धर्मनिरपेक्ष करार देते हुए कहा कि यह हर किसी से जुड़ा है तथा भाजपा इसे धार्मिक रंग दे रही है।

आजम ने यहां कहा, योग धर्मनिरपेक्ष है। हर धर्म के लोग योग करते हैं क्योंकि यह शारीरिक अभ्यास का एक स्वरूप है, लेकिन भाजपा ने पिछले दो तीन दिन में इसे एक हिन्दू रीति बना दिया है।

उन्होंने कहा, योग का कोई धर्म नहीं है। यह हर किसी से जुड़ा है। यह दुखद है कि भाजपा इसे एक धर्म से जोड़ रही है।

 

Trending news