डूबता जहाज है कांग्रेस, नेतृत्व की कमी के चलते पार्टी छोड़ रहे लोग : वेंकैया
Advertisement

डूबता जहाज है कांग्रेस, नेतृत्व की कमी के चलते पार्टी छोड़ रहे लोग : वेंकैया

कांग्रेस को 'डूबता जहाज' करार देते हुए केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि पार्टी में नेतृत्व की कमी के कारण लोग उसे छोड़ रहे हैं। महाराष्ट्र भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को यहां संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, 'कांग्रेस एक-एक कर राज्यों को खो रही है और अब वह देश के महज छह प्रतिशत राज्यों में रह गई है। चूंकि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है, ऐसे में वह डूबता जहाज बनती जा रही है।' 

फाइल फोटो

पुणे : कांग्रेस को 'डूबता जहाज' करार देते हुए केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि पार्टी में नेतृत्व की कमी के कारण लोग उसे छोड़ रहे हैं। महाराष्ट्र भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को यहां संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, 'कांग्रेस एक-एक कर राज्यों को खो रही है और अब वह देश के महज छह प्रतिशत राज्यों में रह गई है। चूंकि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है, ऐसे में वह डूबता जहाज बनती जा रही है।' 

उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता पर भाषण देने वाली पार्टियों ने राज्यसभा में अल्पसंख्यक समुदाय को कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'जबकि हमने दो लोगों को प्रतिनिधित्व दिया, मुख्तार अब्बास नकवी और पत्रकार एमजे अकबर।' नायडू ने कहा, 'चूंकि वे (कांग्रेस) 2014 में मोदी सरकार को मिले जनादेश को पचा नहीं पा रहे हैं, अब वह झूठा प्रौपगैंडा चला रहे हैं। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रोपगैंडे का आक्रामक लेकिन नरमी से उत्तर दें।' 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, 'हम किसी अखबार या चैनल के मालिक नहीं हैं, मोदी और उनकी सरकार जो अच्छा काम कर रही है, उसे दिखाने के लिए आपको अखबार और मीडिया बनना होगा।' नायडू ने यह भी कहा कि उन्हें आरएसएस कार्यकर्ता होने पर गर्व और संघ ने उन्हें देशभक्ति सीखाया है। उन्होंने चुटकी ली, 'हालांकि, देश में कुछ लोगों है जो आरएसएस को लेकर हिंसक (आलोचना के मामले में) और आईएसआईएस को लेकर चुप हैं।' इसी दौरान महाराष्ट्र में पार्टी के गठबंधन सहयोगी शिवसेना के बारे में नायडू ने कहा कि पार्टी हमारी पुरानी सहयोगी है और दोनों को अपने मतभेद सुलझा लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना पार्टी का 'सबसे पुराना और महत्वपूर्ण' गठबंधन सहयोगी है।

Trending news