व्यापमं घोटाला : MP के CM शिवराज ने BJP प्रमुख अमित शाह से मुलाकात की
Advertisement

व्यापमं घोटाला : MP के CM शिवराज ने BJP प्रमुख अमित शाह से मुलाकात की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यापमं घोटाले के विवादों के बीच देर रात भाजपा प्रमुख अमित शाह से मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि चौहान ने पार्टी प्रमुख को घोटाले से जुड़े विभिन्न मामलों की जानकारी दी और मामले पर अपना रूख उनके समक्ष रखा।

व्यापमं घोटाला : MP के CM शिवराज ने BJP प्रमुख अमित शाह से मुलाकात की

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यापमं घोटाले के विवादों के बीच देर रात भाजपा प्रमुख अमित शाह से मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि चौहान ने पार्टी प्रमुख को घोटाले से जुड़े विभिन्न मामलों की जानकारी दी और मामले पर अपना रूख उनके समक्ष रखा।

संसद का मॉनसून सत्र मंगलवार से शुरू होने को देखते हुए चौहान के दिल्ली दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को व्यापमं घोटाले सहित विभिन्न मुद्दों पर निशाने पर लेने को तैयार है। उन्होंने कहा कि समझा जाता है कि चौहान और शाह ने विपक्ष का मुकाबला करने पर चर्चा की। विपक्ष घोटाले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की संलिप्तता के आरोप लगा रहा है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।

Trending news