सरकार और न्यायपालिका की साख दांव पर : दिग्विजय का ट्वीट
Advertisement

सरकार और न्यायपालिका की साख दांव पर : दिग्विजय का ट्वीट

वर्ष 1993 मुंबई हमले के दोषी याकूब मेमन की फांसी पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार और न्यापालिका को कटघरे में ला खड़ा किया है। याकूब की फांसी के बाद दिग्विजय ने ट्विट कर सरकार और न्‍यायपालिका की साख पर सवाल उठाया है। दिग्विजय ने ट्विट कर कहा कि याकूब को फांसी दे दी गयी। सरकार और न्‍यायपालिका की ओर से आतंक के दोषी को दंड देने में तेजी और प्रतिबद्धता दिखायी गयी।

सरकार और न्यायपालिका की साख दांव पर : दिग्विजय का ट्वीट

नई दिल्ली: वर्ष 1993 मुंबई हमले के दोषी याकूब मेमन की फांसी पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार और न्यापालिका को कटघरे में ला खड़ा किया है। याकूब की फांसी के बाद दिग्विजय ने ट्विट कर सरकार और न्‍यायपालिका की साख पर सवाल उठाया है। दिग्विजय ने ट्विट कर कहा कि याकूब को फांसी दे दी गयी। सरकार और न्‍यायपालिका की ओर से आतंक के दोषी को दंड देने में तेजी और प्रतिबद्धता दिखायी गयी।

दिग्विजय ने कहा कि उम्‍मीद है कि सरकार और न्‍यायपालिका की ओर से आतंक के बाकी मामलों में भी ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखायी जायेगी । साथ ही जाति और धर्म से उपर उठकर फैसले किये जायेंगे। लेकिन मुझे इसपर संदेह है कि आतंक के अन्‍य आरोपियों के खिलाफ भी ऐसा किया जायेगा। मुझे संदेह है बाकी केसों में इतनी तेजी से काम होगा। न्‍यायपालिका और सरकार की साख दांव पर है।

दिग्विजय ने ट्विट किया कि यह अजीब संयोग है, दो भारतीय मुसलमानों का अंतिम संस्‍कार एक ही दिन किया जा रहा है। उनमें से एक डॉक्टर कलाम हैं, जिनपर पूरे देश को नाज है और दूसरा याकूब मेमन है जिसने आतंक फैलाने वाले लोगों का साथ दिया और पूरे समुदाय को शर्मसार किया है।

गौर हो कि करीब 22 साल पहले मुंबई को हिलाकर रख देने वाले एक के बाद एक हुए 12 सिलसिलेवार बम विस्फोटों के मामले में मौत की सजा पाने वाले दोषी याकूब मेमन को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी पर रोक लगाने की उसकी याचिका खारिज किए जाने के बाद गुरुवार सुबह फांसी दे दी गई। इस सिलसिलेवार बम धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे।

Trending news