जाकिर नाईक पर अब धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, 50 हजार रुपए का देता था लालच?
Advertisement

जाकिर नाईक पर अब धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, 50 हजार रुपए का देता था लालच?

ढाका आतंकवादी हमले के बाद विवादों में आए मुस्लिम धार्मिक उपदेशक जाकिर नाईक पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर 50 हजार रुपए देकर लोगों को इस्लाम धर्म में परिवर्तित करने का आरोप है। बताया जाता है कि इस संस्था ने करीब 800 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया।  

जाकिर नाईक पर अब धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, 50 हजार रुपए का देता था लालच?

मुम्बई : ढाका आतंकवादी हमले के बाद विवादों में आए मुस्लिम धार्मिक उपदेशक जाकिर नाईक पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर 50 हजार रुपए देकर लोगों को इस्लाम धर्म में परिवर्तित करने का आरोप है। बताया जाता है कि इस संस्था ने करीब 800 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया।  

आईआरएफ के बारे में यह सनसनीखेज खुलासा अर्शी कुरैशी ने किया है। कुरैशी को नवी मुम्बई, महाराष्ट्र एटीएस और केरल पुलिस ने 21 जुलाई को एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया। कुरैशी पर कोच्चि की एक महिला का धर्म परिवर्तन करने का आरोप है। 

स्थानीय जिला एवं सत्र अदालत में दाखिल एक रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया कि कुरैशी और पिछले हफ्ते मुंबई से ही गिरफ्तार किए गए रिजवान खान ने मेरिन उर्फ मरियम को आईएसआईएस में भर्ती कराने का इंतजाम किया था। मरियम अपने पति बेस्टिन विंसेंट ऊर्फ याहिया के साथ लापता है।

पुलिस ने कुरैशी और रिजवान की हिरासत मांगने के लिए अदालत में रिपोर्ट दाखिल की है। मरियम के लापता होने के मामले में कुरैशी को पहला, विंसेंट को दूसरा और रिजवान को तीसरा आरोपी बनाया गया है।

कुरैशी और रिजवान को अदालत ने 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने दावा किया कि कुरैशी और विंसेंट ने मेरिन को मुंबई भेजकर उसे ईसाई धर्म से इस्लाम धर्म कबूल कराने और आईएसआईएस के लिए भर्ती करने की योजना मिलकर बनाई थी ताकि वह देश के बाहर और भीतर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे सके।

पुलिस ने कहा कि मेरिन का धर्म परिवर्तन और याहिया से उसकी शादी रिजवान खान ने ही कराई थी।

केरल पुलिस का दावा है कि कुरैशी के घर पर की गई छापेमारी से उसे ऐसे सबूत मिले जिससे साबित होता है कि आरोपी ने बॉम्बे ट्रस्ट की जुमा मस्जिद के जरिए मेरिन और अन्य का धर्म परिवर्तन कराया था।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘आर्शी कुरैशी मुंबई के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के गेस्ट रिलेशन अफसर के तौर पर काम करता रहा था। यह पता लगाने के लिए गहन जांच की जरूरत है कि इस मामले में संगठन की कोई भूमिका तो नहीं।’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news