Zee जानकारी : एक सदी बाद आइंस्टाइन की बात सच साबित हुई
Advertisement

Zee जानकारी : एक सदी बाद आइंस्टाइन की बात सच साबित हुई

आपको अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया से आई ध्यान खिंचने वाली खबर के बारे में जानकारी देते हैं। लगभग 100 वर्ष पहले महान वैज्ञानिक आइंस्टाइन ने ये थ्योरी दी थी कि अंतरिक्ष एक जाल की तरह है और जब इस जाल में कोई चीज़ गिरती है तो गुरुत्वाकर्षण तरंगें पैदा होती हैं। ये ठीक वैसा ही है जैसे किसी तालाब में कंकड़ फेंकने पर पूरे तालाब में तरंगें फैल जाती हैं।

Zee जानकारी : एक सदी बाद आइंस्टाइन की बात सच साबित हुई

नई दिल्ली : आपको अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया से आई ध्यान खिंचने वाली खबर के बारे में जानकारी देते हैं। लगभग 100 वर्ष पहले महान वैज्ञानिक आइंस्टाइन ने ये थ्योरी दी थी कि अंतरिक्ष एक जाल की तरह है और जब इस जाल में कोई चीज़ गिरती है तो गुरुत्वाकर्षण तरंगें पैदा होती हैं। ये ठीक वैसा ही है जैसे किसी तालाब में कंकड़ फेंकने पर पूरे तालाब में तरंगें फैल जाती हैं।

उस वक्त दूरदर्शी वैज्ञानिक आइंस्टाइन की बात किसी को समझ नहीं आई थी लेकिन एक सदी बीत जाने के बाद अब आइंस्टाइन की कही बात सच साबित हो गई है। जिन गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अस्तित्व की बात आइंस्टाइन ने कही थी। उन गुरुत्वाकर्षण तरंगों को वैज्ञानिकों ने पहचान लिया है।  

अमेरिकन नेशनल साइंस फाउंडेशन के वैज्ञानिकों के मुताबिक अंतरिक्ष में करीब एक करोड़ 30 लाख वर्ष पहले दो ब्लैक होल्स की टक्कर हुई थी। जिसकी वजह से एक विशाल ग्रेविटेशनल वेभ यानी गुरुत्वाकर्षण तरंग पैदा हुई और ये तरंग 14 सितंबर 2015 को पृथ्वी पर पहुंची।

अमेरिका के वाशिंगटन और लुइसियाना में लगाए गए दो अंडरग्राउंड डिटेक्टर्स की मदद से इस गुरुत्वाकर्षण तरंग के बारे में जानकारी मिली। वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुत्वाकर्षण तरंगे लगातार फैलते अंतरिक्ष को नापने का स्केल है। गुरुत्वाकर्षण तरंगे प्रकाश की गति से चलती हैं और इन्हें कोई चीज रोक नहीं सकती।

वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगने से अब ब्रह्मांड के जन्म से जुड़े सिद्धांत को समझने में और आसानी होगी। अमेरिकन नेशनल साइंस फाउंडेशन ने कहा है कि गुरुत्वाकर्षण तरंग की खोज उसी तरह है जिस तरह गैलिलियो ने पहली बार दूरबीन से ब्राह्मांड में झांका था। विज्ञान की दुनिया में गुरुत्वाकर्षण तरंग की खोज को सदी की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है।

ये भी देखे

Trending news