Zee जानकारी : भारतीय बच्चों से ज्यादा सेहतमंद हैं अफ्रीकी देशों के बच्चे
Advertisement

Zee जानकारी : भारतीय बच्चों से ज्यादा सेहतमंद हैं अफ्रीकी देशों के बच्चे

Global Nutrition Report से हासिल नए आंकड़ों के मुताबिक भारत के 38.7 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं यानी इन बच्चों को शारीरिक विकास के लिए ज़रूरी पोषण नहीं मिल पाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि घाना और टोगो जैसे अफ्रीकी देशों के बच्चे भी भारतीय बच्चों से ज्यादा सेहतमंद है।

Zee जानकारी : भारतीय बच्चों से ज्यादा सेहतमंद हैं अफ्रीकी देशों के बच्चे

नई दिल्ली : Global Nutrition Report से हासिल नए आंकड़ों के मुताबिक भारत के 38.7 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं यानी इन बच्चों को शारीरिक विकास के लिए ज़रूरी पोषण नहीं मिल पाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि घाना और टोगो जैसे अफ्रीकी देशों के बच्चे भी भारतीय बच्चों से ज्यादा सेहतमंद है।

- Global Nutrition Report के मुताबिक बच्चों को सही पोषण देने के मामले में भारत को टोगो और घाना जैसे देशों से आगे निकलने में अभी 15 वर्ष और लग जाएंगे। 

- इस मामले में चीन की बराबरी करने के लिए भारत को वर्ष 2055 तक का इंतज़ार करना होगा।

- Global Nutrition Report के नए आंकड़ों के मुताबिक बच्चों को पोषण देने के मामले में भारत 134 देशों में 114वें नंबर पर है।

- इस सूची में अफ्रीकी देश घाना की रैंकिंग 52 और दुनिया के सबसे गरीब देशों में शामिल टोगो की रैंकिंग 80 है जबकि चीन भारत से 106 रैंक ऊपर 26वें नंबर पर है। 

- पूरी दुनिया में कुपोषण के शिकार बच्चों का प्रतिशत 23.8 है..यानी भारत में कुपोषित बच्चों की संख्या Global Average  से भी ज्यादा है।

- एक तरफ भारत में करीब 39 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं तो दूसरी तरफ भारत की ग्रामीण आबादी में मोटापे का शिकार होने वाले लोगों की संख्या पहले के मुकाबले 8 गुना ज़्यादा हो गई है। 

- ग्रामीण आबादी में मोटापे की बीमारी पिछले 14 वर्षों में बढ़ी है जबकि शहरों में 20 वर्षों के दौरान दोगुने लोग मोटापे का शिकार हुए हैं। 

- आंकड़े साबित करते हैं कि मोटापा सिर्फ शहरी लोगों को ही अपना शिकार नहीं बना रहा है बल्कि अब गांव के लोग भी मोटापे और इससे जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं।

- Global Nutrition Report में ये भी कहा गया है कि भारत में जिन परिवारों का कोई ना कोई सदस्य दिल की बीमारी से पीड़ित है..उन परिवारों की 30 प्रतिशत आमदनी बीमारी के इलाज में खर्च हो जाती है। 

- रिपोर्ट के मुताबिक भारत में दिल से जुड़ी बीमारियों के इलाज में आने वाला खर्च भी 58 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 

Trending news