Zee जानकारी: इसरो और नासा मिलकर बना रहे हैं दुनिया का सबसे महंगा और आधुनिक सैटेलाइट
Advertisement

Zee जानकारी: इसरो और नासा मिलकर बना रहे हैं दुनिया का सबसे महंगा और आधुनिक सैटेलाइट

Zee जानकारी: इसरो और नासा मिलकर बना रहे हैं दुनिया का सबसे महंगा और आधुनिक सैटेलाइट

अब अमेरिका जैसे देश अंतरिक्ष में भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA मिलकर... दुनिया का सबसे महंगा और सबसे आधुनिक सैटेलाइट बना रहे हैं। इस सैटेलाइट का नाम है NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar यानी NISAR. आने वाले कुछ वर्षों में इस सैटेलाइट को भारत के GSLV रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में स्थापित किया जाएगा. 

इसमें सबसे बड़ा विरोधाभास ये है कि 80 के दशक के अंत में अमेरिका ने भारत के GSLV कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की थी और अमेरिका इसमें कामयाब भी हो गया था. दरअसल GSLV रॉकेट  में क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। 1980 के दशक के अंत में भारत ने Russia से क्रायोजेनिक इंजन मांगे थे. Russia 230 करोड़ रुपये में भारत को ये इंजन देने के लिए तैयार भी हो गया था. लेकिन तब अमेरिका ने ISRO पर पाबंदी लगा दी और रूस को ऐसा करने से रोक दिया.

Trending news