Zee जानकारी :नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गंदगी करने वालों के लिये ये हैं नियम
Advertisement

Zee जानकारी :नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गंदगी करने वालों के लिये ये हैं नियम

देशभर के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे स्टेशन पर फैली गंदगी से अक्सर यात्रियों को शिकायत रहती है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारतीय रेलवे में स्वच्छ भारत मिशन मार्च 2016 तक चलना है। लेकिन देश के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में शुमार नई दिल्ली स्टेशन की हालत भी बेहद चिंताजनक है।

स्वच्छ रेलवे अभियान की खास जानकारी

नई दिल्ली : देशभर के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे स्टेशन पर फैली गंदगी से अक्सर यात्रियों को शिकायत रहती है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारतीय रेलवे में स्वच्छ भारत मिशन मार्च 2016 तक चलना है। लेकिन देश के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में शुमार नई दिल्ली स्टेशन की हालत भी बेहद चिंताजनक है।

रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान से जुड़ी खास जानकारी

-स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
- जुर्माने की मदद से उत्तर रेलवे के दिल्ली डीविजन ने जनवरी 2015 से सितम्बर तक करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल लिया है।
- भारतीय रेलवे ने ट्विटर कंट्रोल रूम भी बना रखा है। किसी भी तरह की मदद या शिकायत से जुड़ा ट्वीट मिलते ही सक्रिय हो जाती है। फिर 16 जोन और 62 मंडलों तक मदद पहुंचाई जाती है।
- इस ट्विटर हैंडल पर रोजाना करीब पांच हजार से ज्यादा ट्वीट आते हैं।

ये भी देखे

Trending news