लखनऊ: प्रदेश के रामपुर में 9 मई को शहजादनगर में हुई मंजू हत्या की हत्या किसी और न नहीं बल्कि उसकी बहू ने अंजाम दी थी। इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका की बहू सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
डीजीपी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते 9 मई को ब्रजपुर गांव में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मंजू शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। छानबीन के बाद बीते शनिवार की रात क्राइम ब्रांच और शहजादनगर पुलिस ने संभल निवासी जगतपाल सिंह, रामपुर निवासी महिपाल यादव, ब्रजेश यादव और बुलंदशहर निवासी रवी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में जगतपाल ने बताया कि उसके सम्बंध मंजू शर्मा की बहू नीलम से थे। नीलम ने उसको 70 हजार रुपये देकर अपनी सास की हत्या करने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नीलम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद कर ली है। (एजेंसी)
mother-in-law
बहू ने सास की हत्या करवा दी
प्रदेश के रामपुर में 9 मई को शहजादनगर में हुई मंजू हत्या की हत्या किसी और न नहीं बल्कि उसकी बहू ने अंजाम दी थी।
Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.