सोना चढ़ा, चांदी भी मजबूत - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Friday, May 24, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

सोना चढ़ा, चांदी भी मजबूत

Monday, November 07, 2011, 15:49
Comments 0  

नई दिल्ली : विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख और बढ़ती घरेलू मांग को देखते हुए सोने और चांदी की यहां सर्राफा बाजार में सप्ताह की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। चालू शादी विवाह के सीजन की बढ़ती मांग से जहां सोना स्टैंडर्ड की कीमत 225 रुपये बढ़कर 28,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग में आई तेजी के कारण चांदी की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 56,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
लंदन में सोने का भाव बढ़कर छह सप्ताह के उच्चतम स्तर यानी 1.1 प्रतिशत बढ़कर 1,773.35 डालर प्रति औंस हो गया। यहां घरेलू बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 225.225 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 28,540 रुपये और 28,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। गिन्नी के भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 22,250 रुपये प्रति आठ ग्राम हो गए।
 
चांदी हाजिर के भाव 200 रुपये के सुधार के साथ 56,700 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 56,300 रुपये प्रति किग्रा हो गये। चांदी सिक्कों के भाव 3,000 रुपये की तेजी के साथ 65,000 रुपये (लिवाल) और 66,000 रुपये (बिकवाल) प्रति सैंकड़ा हो गए।
(एजेंसी)


First Published: Monday, November 07, 2011, 21:19

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: