कोलंबो वनडे: भारत को मिला 252 रनों का लक्ष्य
Zeenews logo
English   
Monday, May 20, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

कोलंबो वनडे: भारत को मिला 252 रनों का लक्ष्य

Tuesday, July 31, 2012, 19:13
Comments 0  
कोलंबो वनडे: भारत को मिला 252 रनों का लक्ष्यकोलंबो : श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 251 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही।

श्रीलंका की ओर से उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े।

श्रीलंका का पहला विकेट दिलशान के रूप में गिरा। दिलशान को 42 रन के निजी योग पर अशोक डिंडा की गेंद पर विकेट कीपर महेंद्र सिंह धौनी ने विकेट के पीछे लपका। दिलशान ने सात चौके लगाए।

दिलशान के आउट होने के बाद थरंगा भी 51 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर धौनी के हाथों स्टम्प आउट हो गए। थरंगा ने 73 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।

विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने 28 रनों का योगदान दिया। उन्हें मनोज तिवारी ने इरफान पठान के हाथों कैच कराया। चांदीमल ने लाहिरू थिरिमान्ने के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े।

इसके बाद कप्तान माहेला जयवर्धने कुछ खास नहीं कर सके और वह तीन रन बनाकर वीरेंद्र सहवाग की गेंद पर धौनी के हाथों कैच आउट हो गए।

श्रीलंका का पांचवां विकेट एंजेलो मैथ्यूज के रूप में गिरा, जिन्हें 14 रन के निजी योग पर तिवारी ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया।

जीवन मेंडिस कुछ खास नहीं कर सके और वह 17 रन के निजी योग पर तिवारी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद तिवारी ने हरफनमौला थिसारा परेरा को दो रन के निजी योग पर सुरेश रैना के हाथों कैच करा दिया।

थिरिमान्ने के रूप में श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा। थिरिमान्ने को अश्विन ने 47 रन के निजी योग पर बोल्ड किया। रंगना हेराथ (17) और लसिथ मलिंगा (15) नाबाद लौटे।

भारत की ओर से तिवारी ने सर्वाधिक चार जबकि अश्विन ने दो वहीं डिंडा और सहवाग के खाते में एक-एक विकेट गया है। श्रृंखला में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। इस मैच में जीत के साथ श्रृंखला पर उसका कब्जा हो जाएगा। लेकिन हार की सूरत में पांचवां मैच निर्णायक होगा। (एजेंसी)


First Published: Tuesday, July 31, 2012, 19:13

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: