अफ-पाक अलकायदा के लिए मुख्य केंद्र - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Wednesday, June 19, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

अफ-पाक अलकायदा के लिए मुख्य केंद्र

Wednesday, March 28, 2012, 11:16
Comments 0  
 
वाशिंगटन : अलकायदा नेटवर्क के लिये हमला करने के लिहाज से अफगानिस्तान और पाकिस्तान अभी भी प्रमुख देश हैं। अमेरिकी सहायक रक्षा मंत्री (विशेष अभियान) मिशेल शीहान के अनुसार मुख्य केन्द्र अफगानिस्तान और पाकिस्तान फिर हार्न ऑफ अफ्रीका और कभी कभार यमन हैं।
 
कांग्रेस में सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा, यहां तक कि जब अलकायदा 9/11 के हमले से पहले अफगानिस्तान में था वह पाकिस्तान से पहुंचा था। इसलिये अलकायदा के हमले के लिये वह नम्बर एक की जगह रहा है।  शीहान ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद रोधी रणनीति लागू करते समय पश्चिमी पाकिस्तान और संघ शासित कबायली क्षेत्र (एफएटीए) से होने वाली अलकायदा की गतिविधि पर ध्यान केन्द्रित करता है।
 
उन्होंने बताया, हमने इस मोर्चे पर काफी प्रगति की है लेकिन अभी इस क्षेत्र से उत्पन्न खतरे से निपटने के लिये हमें पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। शीहान ने कहा, अलकायदा के खिलाफ दूसरा महत्वपूर्ण मोर्चा अरब प्रायद्धीप है जो हमारे और हमारे सहयोगियों के हितों के लिये सीधा खतरा है। हमने पिछले साल एक्यूएपी के खिलाफ काफी प्रगति की है लेकिन इस गुट की क्षमता और अमेरिका के खिलाफ आतंकी हमले के उसके मंसूबे बरकरार है जो गंभीर खतरा है।
 
शीहान ने पहले से तैयार बयान में कहा कि अमेरिका ने 9/11 के हमले के बाद पिछले दशक में अलकायदा उसके सहयोगी बलों तथा उससे जुड़े गुटों के खिलाफ काफी प्रगति की है। उन्होंने कहा, मैं अमेरिका पर अन्य आतंकवादी हमला रोकने में सफलता के लिये तीन प्रमुख कारण देखता हूं। हमने अफगानिस्तान में अलकायदा को शिकस्त दी है। दूसरा हमने दुनियाभर में अलकायदा नेटवर्क पर सतत दबाव बनाया है और आखिर में हमने दुनियाभर के देशों के साथ आतंकवाद के खिलाफ मजबूत सहभागिता विकसित की है। (एजेंसी)
 


First Published: Wednesday, March 28, 2012, 17:46

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: