'कोर्ट में दोषी ठहराने को सईद पर इनाम' - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Thursday, May 23, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

'कोर्ट में दोषी ठहराने को सईद पर इनाम'

Thursday, April 05, 2012, 03:17
Comments 0  
वाशिंगटन : अमेरिका ने आज कहा कि लश्कर ए तैयबा के संस्थापक हाफीज सईद पर एक करोड़ डालर के ईनाम की घोषणा करने का मकसद उसके ठिकाने के बारे में पता लगाना नहीं बल्कि मुम्बई आतंकी हमला मामले के कथित साजिशकर्ता को न्याय के कटघरे में खड़ा करना है ताकि वह दोषी करार दिया जा सके।
 
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि वह कहां है और पाकिस्तान और इलाके के सभी पत्रकार जानते हैं कि उसे किस प्रकार से ढूंढना है। लेकिन हम ऐसे सबूत जुटाना चाहते हैं ताकि अदालत में उसे दोषी ठहराया जा सके।’ उन्होंने कहा कि उसे अमेरिका या किसी देश के कानून के तहत दोषी ठहराया जा सकता है। (एजेंसी)


First Published: Thursday, April 05, 2012, 08:47

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: