बीजिंग : पूर्वी चीन में रविवार को एक ट्रक से एक पर्यटक बस के टकरा जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य घायल हो गए।
यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब शंघाई से आ रही बस चीन के जियांग्सू प्रांत में यानजियांग एक्सप्रेसवे के चांगशू खंड में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक सेटकरा गई। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दोनों वाहन पलट गए।
प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के समय बस पर 33 यात्री सवार थे।
चीनी संवाद समिति शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार बस के छह यात्री और ट्रक का चालक घटनास्थल पर मारा गया। घायलों में से चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, April 22, 2012, 22:13