चीन में 2 परमाणु रिएक्टर बनाएगा रूस - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Saturday, May 18, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

चीन में 2 परमाणु रिएक्टर बनाएगा रूस

Saturday, April 28, 2012, 10:37
Comments 0  
 
बीजिं: रूस ने चीन के तियानवान परमाणु संयंत्र में उच्च-क्षमता वाले दो और रिएक्टर बनाने का फैसला किया है।
 
चीन में रूस के राजदूत सर्गेई सर्गीविच राजोव ने बताया कि उनके देश ने पहले भी जियांगसु प्रांत में तियानवान परमाणु संयंत्र में दो रिएक्टर बनवाने में चीन की मदद की है। यह संयंत्र 2007 में चालू हुआ था।
 
2,000 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाले दोनों रिएक्टर रूस के वीवीईआर 1000 परमाणु मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
सरकारी अखबार ‘चाइना डेली’ के मुताबिक जापान में बीते साल हुई परमाणु आपदा के बाद चीन की ओर से नए परमाणु संयंत्रों की स्थापना पर लगी रोक को हटाए जाने के फैसले के बाद रूस तियानवान में दो और रिएक्टर बनाने जा रहा है।  (एजेंसी)


First Published: Saturday, April 28, 2012, 16:07

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: