न्यूयॉर्क : दुनिया की 20 सबसे प्रभावशाली माताओं की सूची में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा भारतीय मूल की इंदिरा नूयी को भी जगह दी गई है। इस सूची में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को पहले स्थान पर रखा गया है। वाणिज्य पत्रिका फोर्ब्स ने विश्व मातृ दिवस (मदर्स डे) के उपलक्ष्य में यह सूची तैयार की है।
इसमें 64 साल की हिलेरी क्लिंटन को पहले स्थान पर रखा गया है। पत्रिका का कहना है कि हिलेरी दुनिया के सबसे बड़े पदों में से एक संभाल रही हैं। इस सूची में पेप्सीको की प्रमुख नूयी को तीसरे स्थान रखा गया है जबकि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को छठा स्थान दिया गया है।
सूची में सरकार, कारोबार, मनोरंजन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रभावशाली महिलाओं (माताओं) को रखा गया है। ब्राजील की राष्ट्रपति डिलमा राउसेफ को सूची में दूसरा स्थान दिया गया है। वे एक बेटी की मां हैं।
(एजेंसी)
First Published: Monday, May 14, 2012, 11:10