नाइजीरिया में विस्फोट, 50 की मौत - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Saturday, May 18, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

नाइजीरिया में विस्फोट, 50 की मौत

Sunday, April 08, 2012, 13:54
Comments 0  
आबुजा : नाइजीरिया के कादुना शहर में ईस्टर के दौरान रविवार को एक गिरजाघर के निकट हुए विस्फोटों में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
 
कादुना में सामाजिक कार्यकर्ता शेहू सनी ने बताया कि ‘गॉड्स चर्च’ के निकट दो धमाके हुए। इस शहर में बड़ी संख्या ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं और यह उत्तरी नाइजीरिया का बड़ा सांस्कृतिक एवं आर्थिक केंद्र है।
 
सनी ने फोन पर कहा, यहां दो विस्फोट हुए हैं और मरने वालों की संख्या में बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। शहर के एक अन्य निवासी मिस ब्लेसिंग आउदू ने बताया कि विस्फोटों के बाद यहां ईस्टर मना रहे इसाई समुदाय के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
 
उन्होंने कहा कि धमाकों में गिरजाघर का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। एक बचाव कार्यकर्ता ने कहा कि गिरजाघर के निकट दो कारों में बम फिट किए गए थे और 20 शव बरामद किए गए हैं।
 
पुलिस के प्रवक्ता अमिनू लावल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बाद में औपचारिक बयान जारी किया जाएगा।
 
किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन चरमपंथी संगठन बोको हराम ऐसे हमले करता रहा है। (एजेंसी)


First Published: Sunday, April 08, 2012, 22:38

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: