बिदवे का शव अंत्येष्टि के लिए सौंपा - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Monday, May 20, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

बिदवे का शव अंत्येष्टि के लिए सौंपा

Wednesday, January 04, 2012, 13:04
Comments 0  

लंदन : भारतीय छात्र अनुज बिदवे के शव को ब्रिटेन ने लंदन में एक अंत्येष्टि कंपनी को सौंप दिया है, जहां से उसे अंतिम संस्कार के लिए भारत ले जाया जाएगा। बिदवे की हाल ही में वहां हत्या कर दी गई थी। उसके शव का मंगलवार को दूसरा पोस्टमार्टम करने के बाद सौंपा गया है। उसके परिवार के सदस्य शव को भारत लाने के लिए बुधवार को यहां पहुंचने वाले हैं।
 
यहां पहुंचने के बाद वे लोग सैलफोर्ड जाने के बारे में कोई फैसला करेंगे, जहां बॉक्सिंग डे के दिन एक व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी थी। लैंकास्टर विश्वविद्यालय ने बर्मिंघम स्थित भारतीय वाणिज्य दूत आरआर स्वैन को इस बारे में सूचना दी कि वह बिदवे द्वारा जमा की गई फीस लौटा देगा। बिदवे यहां माइक्रोइलेक्ट्रानिक्स में स्नाकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था।
 
स्वैन ने बताया कि बिदवे की फीस लौटाने के बारे में लैंकास्टर विश्वविद्यालय के फैसले और बिदवे के साथ रहने वाले अन्य भारतीय छात्रों का खयाल रखे के प्रस्ताव का स्वागत है। गौरतलब है कि बिदवे के परिवार ने लैंकास्टर विश्वविद्यालय में उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए पुणे स्थित अपने मकान को कथित तौर गिरवी रखकर कर्ज लिया था।  (एजेंसी)
 
 


First Published: Wednesday, January 04, 2012, 18:34

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: