महिला अफसर का यौन शोषण का आरोप - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Saturday, May 18, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

महिला अफसर का यौन शोषण का आरोप

Monday, April 23, 2012, 09:39
Comments 0  
देहरादून: देहरादून स्थित सैन्य अस्पताल में एक महिला अधिकारी ने सेना के ही एक अन्य अधिकारी पर उसके साथ शारीरिक शोषण करने और धोखाधडी का आरोप लगाया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैंट थाने में दर्ज की गयी शिकायत में तलाकशुदा महिला सैन्य अधिकारी ने एक अन्य अधिकारी पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया।
 
सूत्रों के अनुसार, महिला सैन्य अधिकारी ने आरोप लगाया कि उसने उस सैन्य अधिकारी के साथ मंदिर में शादी भी की थी और जब शादी को पंजीकृत करवाने के लिये कहा तो सैन्य अधिकारी ने इन्कार कर दिया, क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा था। सूत्रों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।   (एजेंसी)


First Published: Monday, April 23, 2012, 15:10

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: