मेक्सिको सिटी : मेक्सिको के सिनालोआ प्रांत में गोलीबारी में एक सैनिक, एक पुलिस अधिकारी और पांच तस्करों सहित सात लोग मारे गए।
सिनालोआ प्रांत के पुलिस प्रवक्ता एमुंडो एपोडाका ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच कल चोइक्स शहर के नजदीक संघर्ष हुआ। इसे रोकने के लिए सेना और पुलिस ने हस्तक्षेप किया।
एपोडाका ने बताया कि गोलीबारी में एक सैनिक, एक पुलिस अधिकारी और पांच तस्करों सहित सात लोगों की मौत हो गई। (एजेंसी)
First Published: Sunday, April 29, 2012, 09:51