मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का केस नहीं: गिलानी - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Tuesday, May 21, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का केस नहीं: गिलानी

Saturday, May 12, 2012, 07:50
Comments 0  

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने लंदन में कहा है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं है। गिलानी ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं है और वह संविधान की सुरक्षा करने की अपनी भूमिका निभा रहे हैं। गिलानी ने कहा कि यदि सभी संस्थान संविधान के दायरे में काम करें, तो कोई विवाद नहीं होगा और वह संविधान के दायरे के भीतर ही काम कर रहे हैं।
 
ज्ञात हो कि 26 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय ने अवमानना के एक मामले में गिलानी को सांकेतिक रूप से फैसला सुनाए जाने तक के कारावास की सजा दी थी। गिलानी पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले को फिर से खोलने के लिए स्विस प्रशासन को पत्र लिखने सम्बंधी न्यायालय का निर्देश न मानने का आरोप था। गिलानी पर 13 फरवरी को न्यायालय की अवमानना करने का आरोप लगाया गया था। (एजेंसी)


First Published: Saturday, May 12, 2012, 13:20

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: