अदन: यमन के दक्षिणी प्रांत एबयान में शनिवार शाम को वायुसेना के हमले में अल कायदा के कम से कम 12 आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पांच आतंकवादी घायल भी हुए हैं। एबयान की प्रांतीय राजधानी जंजीबार से 150 किमी दूर लौडर शहर में दो युद्धक विमानों ने अल कायदा के ठिकानों पर हमला किया था।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, April 22, 2012, 09:25