लड़कियों को बंधक बना यौन शोषण करने वाले को सजा
Advertisement

लड़कियों को बंधक बना यौन शोषण करने वाले को सजा

अमेरिका की एक अदालत ने तीन लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म के बाद उन्हें नौकरानी बनाने के दोषी एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई। वह आरोपी 10 साल से लड़कियों का शोषण कर रहा था।

वाशिंगटन : अमेरिका की एक अदालत ने तीन लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म के बाद उन्हें नौकरानी बनाने के दोषी एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई। वह आरोपी 10 साल से लड़कियों का शोषण कर रहा था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 53 वर्षीय आरोपी एरियल कास्ट्रो के खिलाफ हत्या का एक अन्य मामला भी चल रहा था। अदालत ने अपहरण, हत्या और दुष्कर्म से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे 1,000 साल की उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला गुरुवार को आया।
इस मामले में सजा सुनाने वाले न्यायधीश माइकल रूसो ने जहां अपराधी को बहुत खतरनाक बताया, वहीं अपराधी कास्ट्रो ने कहा कि उसने तीनों लड़कियों को न मारा है और न धमकाया है।
आरोपी ने खुद को मानसिक रूप से बीमार बताया। अमेरिका के ओहिओ राज्य के एक क्लीवलैंड घर से छह मई को अमंडा बेरी, जीना डिजीसस और मिशेल नाइट नामक तीन लड़कियों को बचाया गया था। (एजेंसी)

Trending news