सीरिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान दस मरे - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Friday, May 24, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

सीरिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान दस मरे

Wednesday, October 19, 2011, 17:04
Comments 0  

बेरूत : सीरिया में एक केंद्रीय प्रांत में बुद्धवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों और सरकार समर्थक बंदूकधारियों ने कम से कम दस लोगों को मार डाला। कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी। ब्रिटिश आधारित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि होम्स में सरकारी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो नागरिकों की मौत हो गई। आठ अन्य लोग समीपवर्ती गांवों और शहरों में मारे गए।
 
इस बीच राष्ट्रपति बशर-अल-असद के समर्थन में बड़ी संख्या में लोगों ने रैली भी निकाली। इन दोनों घटनाक्रमों से साफ हो गया है कि पिछले सात माह से अधिक समय से चल रहे अशांति के इस दौर के बावजूद न तो राष्ट्रपति असाद और न ही उनके समर्थक हटने के लिए तैयार हैं।
 
एक अन्य कार्यकर्ता समूह ‘द लोकल कोऑर्डिनेशन कमेटीज’ ने बताया कि होम्स में ही छह लोग मारे गए हैं। एक व्यक्ति दमिश्क के उपनगर दौमा में मारा गया। लेकिन इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है। होम्स शहर राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थक सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष हो रहा है। होम्स को सीरिया का सर्वाधिक हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में से एक माना जाता है। सीरिया ने ज्यादातर विदेशी संवाददाताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। (एजेंसी)


First Published: Wednesday, October 19, 2011, 22:34

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: