सीरिया में हिंसा के बीच चुनाव की घोषणा - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Friday, May 24, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

सीरिया में हिंसा के बीच चुनाव की घोषणा

Tuesday, March 13, 2012, 14:39
Comments 0  

दमिश्क : सीरिया के परेशानियों से घिरे राष्ट्रपति बशर अल असद ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर सात मई का दिन संसदीय चुनावों के लिए तय किया। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह खबर जारी की।
 
सात मई को होने वाला चुनाव पिछले साल ही होना था। संसदीय चुनाव पिछले एक साल से जारी विद्रोह को शांत करने के लिए असद की घोषणाओं का हिस्सा हैं।
 
असद की घोषणा तब आई है जब शांतिदूत कोफी अन्नान ने कहा कि वह दमिश्क में सप्ताहांत में दो दौर की बातचीत के बाद सौंपे गए ठोस प्रस्तावों पर सीरियाई नेता की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
 
असद के 2000 में सत्ता में आने के बाद संसदीय चुनावों का यह तीसरा मौका होगा। 2007 में हुए पिछले चुनाव में असद की बाथ पार्टी की अगुवाई वाले नेशनल प्रॉग्रेसिव फ्रंट को बहुमत मिला था।  (एजेंसी)


First Published: Tuesday, March 13, 2012, 23:24

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: