‘वॉशिंगटन नेवी यार्ड’ में अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, 12 की मौत, कई घायल
Advertisement

‘वॉशिंगटन नेवी यार्ड’ में अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, 12 की मौत, कई घायल

अमेरिका में उच्च सुरक्षा वाले नौसेना के परिसर ‘वॉशिंगटन नेवी यार्ड’ के भीतर तीन अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

वाशिंगटन : अमेरिका में उच्च सुरक्षा वाले नौसेना के परिसर ‘वॉशिंगटन नेवी यार्ड’ के भीतर तीन अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक बंदूकधारी को मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार हो गये दो अन्य बंदूकधारियों की तलाश की जा रही है। वॉशिंगटन डीसी के मेयर विंसेंट ग्रे और पुलिस प्रमुख कैथी लानियर ने बताया कि पुलिस ने बताया कि सेना की वर्दी पहनकर आये बंदूकधारियों की गोलियों से 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई घायल हो गये। लानियर ने कहा कि हम 12 मौतों की पुष्टि कर रहे हैं। कुछ अन्य पीड़ित हैं जो घायल हुए हैं। लेकिन वे गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं।
वॉशिंगटन के पुलिस प्रमुख ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक बंदूकधारी मारा गया है जबकि एक श्वेत और एक अश्वेत व्यक्ति की तलाश जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे लिये इस समय चिंता का कारण दो अन्य संभावित बंदूकधारी हैं जिनको हम अभी पकड़ नहीं पाये हैं। एबीसी न्यूज ने खबर दी है कि एक बंदूकधारी की पहचान 50 वर्षीय नौसेना कर्मी के रूप में हुई जिसके रोजगार संबंधी श्रेणी हाल में बदली गयी है।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस ने कहा कि संघीय एवं स्थानीय अधिकारियों को मामले की त्रुटिहीन जांच करनी चाहिए। उन्होंने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के समक्ष लाने का दावा किया। पेंटागन के प्रवक्ता जॉर्ज लिटिल ने कहा, हमारा मानना है कि कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। वॉशिंगटन नेवी यार्ड व्हाइट हाउस से महज पांच किलोमीटर दूर है। (एजेंसी)

Trending news