इस साल सामान्य रहेगा मॉनसून - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Thursday, June 20, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

इस साल सामान्य रहेगा मॉनसून

Thursday, April 26, 2012, 11:14
Comments 0  
ज़ी न्यूज ब्यूरो नई दिल्ली : सरकार का कहना है कि इस साल मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद है। खरीद के दौरान अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भी इस साल अच्छे मॉनसून की उम्मीद जताई है।
 
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख ने गुरुवार को कहा कि इस वर्ष देश में मानसून के सामान्य रहने की सम्भावना हैं। देशमुख ने कहा, 'मौसम विभाग के वर्ष 2012 के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून-सितम्बर) के पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे देश में बारिश सामान्य रहने के आसार हैं। यह औसतन 96 से 104 प्रतिशत तक हो सकती है।'
 
99 प्रतिशत बारिश होने का मतलब अच्छा मानसून होता है। सरकार का कहना है कि अच्छे मानसून से देश में पैदावार अच्छी होगी। मालूम हो कि देश की सकल घरेलू उत्पाद में कृषि की 15 प्रतिशत भागीदारी होती है। अगर मानसून सामान्य होता है तो जाहिर है कृषि पैदावार अच्छी होगी और देश की अर्थव्यवस्था को इससे मजबूती मिलेगी।
 
मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर में मॉनसून अच्छा रहने की उम्मीद है। इसी दौरान 60 फीसदी सिंचाई की जाती है। लिहाजा चावल, चीनी और गेहूं के किसानों के लिए इस बार मॉनसून खुशहाली लेकर आएगा। एक अनुमान के मुताबिक इस साल मॉनसून 25-28 अप्रैल के बीच आ सकता है।


First Published: Friday, April 27, 2012, 10:49

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: