ज़ी न्यूज़ ब्यूरोनई दिल्ली: कैश फॉर वोट मामले में अमर सिंह की जमानत याचिका पर गुरुवार को फिर सुनवाई होगी.
तीस हजारी कोर्ट के आदेश पर बुधवार को एम्स के निदेशक ने अमर सिंह के स्वास्थ्य से संबंधित सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश की.
अमर सिंह कैश फॉर वोट मामले में जेल में हैं. लेकिन सोमवार को गुर्दे में शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया. जिसके बाद कोर्ट ने एम्स प्रशासन से अमर सिंह के स्वास्थ्य संबंधी पूरी रिपोर्ट मांगी.
अमर सिंह को 6 सितंबर को कैश फॉर वोट मामले में गिरफ्तार किया गया था.उन्होंने अपने स्वास्थ्य को आधार बनाकर अंतरिम जमानत याचिका दायर की है.
नोट के बदले वोट मामले में अमर सिंह के अलावा भारतीय जनता पार्टी के दो अन्य सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और महावीर भगोरा भी न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश जारी किया गया था.
समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह पर 2008 के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस के लिए वोट खरीदने का आरोप है.
First Published: Thursday, September 15, 2011, 09:56