...तो सोनिया की क्या बिसात: मोदी - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Monday, May 20, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

...तो सोनिया की क्या बिसात: मोदी

Friday, May 04, 2012, 17:06
Comments 0  
अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोनिया गांधी पर तीखा कटाक्ष किया और कहा कि उनका राज्य जब जवाहर लाल नेहरू के आगे नहीं झुका तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की क्या बिसात है। मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी चुटकी ली और कहा कि पीएम आवास जेनरेटरों से चलता है जबकि गुजरात बिजली अधिशेष वाला राज्य है।
 
नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर भावनगर जिले के बोटाड में नवादा से बोटाड तक की 32 किलोमीटर लंबी नर्मदा पाइपलाइन को राज्य को समर्पित करने के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में मोदी ने कहा, ‘केंद्र को गुजरात में चुनाव जीतने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग रोक देना चाहिए। वह जनता और राज्य को नष्ट करने का प्रयास कर रही है जो तत्काल रूकना चाहिए।’
 
उन्होंने कहा, ‘जब यह राज्य जवाहरलाल नेहरू के आगे नहीं झुका तो सोनिया की क्या बिसात है। नेहरू के जमाने में गुजरात उनके समक्ष नहीं झुका। हम सरदार वल्लभभाई पटेल के वंशज हैं, हम किसी के समक्ष नहीं झुकेंगे।’ उन्होंने नेहरू और पटेल के बीच मतभेद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यहां तक कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने भी गुजरात के साथ भेदभाव किया था क्योंकि यह पटेल का गृहराज्य था। (एजेंसी)


First Published: Friday, May 04, 2012, 22:37

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: