दुनिया में सबसे प्रभावशाली लोगों में शुमार 'दीदी' - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Monday, May 20, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

दुनिया में सबसे प्रभावशाली लोगों में शुमार 'दीदी'

Wednesday, April 18, 2012, 12:51
Comments 0  

न्यूयॉर्क : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘टाइम’ ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है।
 
ममता को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, उद्योगपति वारेन बफे, पाकिस्तान की ओर से ऑस्कर जीतने वाली फिल्मकार शरमीन ओबैद चिनॉय, अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और फेसबुक सीओओ शेरिलन सैंडबर्ग के साथ 100 लोगों की सूची में जगह मिली है।
 
टाइम ने कहा है कि ममता को उनके समर्थक दीदी कहते हैं और आलोचक भी उनके संघर्ष को स्वीकार करते हैं। टाइम ने साल 2012 के लिए 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। पत्रिका ने लिखा, ‘ममता ने खुद को एक परिपूर्ण नेता के तौर पर साबित किया है। एक के बाद एक चुनाव में उन्होंने अपनी ताकत का विस्तार किया है।’
 
टाइम ने कहा कि ममता एक निम्न मध्यवर्ग की पृष्ठभूमि वाली महिला हैं और यह उस देश में उनकी राह में अवरोध नहीं बना जो वंशवाद के कारण जाना जाता है। हाल के दिनों में 57 साल की ममता और केंद्र सरकार के बीच कई बार टकराव की स्थिति पैदा हुई है। केंद्र के साथ टकराव और अपने कुछ फैसलों के कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुखिर्यों में रही हैं।
(एजेंसी)


First Published: Thursday, April 19, 2012, 13:41

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: