देश में बिजली संकट गहराया - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Wednesday, June 19, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

देश में बिजली संकट गहराया

Saturday, October 15, 2011, 03:10
Comments 0  

नई दिल्ली: दिल्ली, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बारिश व हड़ताल सहित कई कारणों से कोयले की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण बिजली की कमी ने शुक्रवार को देशव्यापी संकट का रूप अख्तियार कर लिया।
 
कई राज्यों को दिन में तीन से चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है और यह संकट और गहराने की सम्भावना है, जबकि केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने गुरुवार को कोयला आपूर्ति बढ़ाने के लिए कई कदमों की घोषणा की है।
 
कोयले की कमी के पीछे मुख्य कारण कोयला उत्पादन वाले कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश, सरकारी स्वामित्व वाले कोल इंडिया के कामगारों द्वारा पिछले सप्ताह किया गया दो दिवसीय हड़ताल और आंध्र प्रदेश में पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर जारी हड़ताल से खनन में पैदा हुआ व्यवधान शामिल हैं।
 
इससे देश में विद्युत उत्पादन की सबसे बड़ी कम्पनी, सरकारी स्वामित्व वाली एनटीपीसी की कई इकाइयों में कोयले की आपूर्ति ठप्प है और मौजूदा भंडार सिर्फ दो दिनों के लिए बाकी है।
 
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि देश भर में बिजली घरों में कोयले की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है और चार से पांच दिनों में आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
 
राजधानी दिल्ली में दो वितरण कम्पनियों में से एक ने कहा कि सप्ताह के आखिर तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। पश्चिम बंगाल के ऊर्जा मंत्री ने भी राज्य में स्थिति के तीन दिनों में सामान्य होने की बात कही।
 

गुजरात में हालांकि बिजली संकट नहीं है, लेकिन उसने सावधानी के तौर पर दूसरे राज्यों को बिजली वितरण रोकने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश में स्वतंत्र ऊर्जा उद्यमियों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाने से संकट का कुछ हद तक समाधान होने की सम्भावना है।(एजेंसी)



First Published: Saturday, October 15, 2011, 08:40

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: