यशवंत सिन्हा ने किया समर्पण, जमानत मिली
Advertisement

यशवंत सिन्हा ने किया समर्पण, जमानत मिली

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आज यहां एक स्थानीय अदालत के समक्ष समर्पण किया और उसके बाद उन्हें जमानत मिल गई।

रांची : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आज यहां एक स्थानीय अदालत के समक्ष समर्पण किया और उसके बाद उन्हें जमानत मिल गई।
मालूम हो कि यशवंत सिन्हा के खिलाफ वर्ष 2008 में तत्कालीन मधु कोड़ा सरकार के समय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की अगुवाई करने संबंधी मामला था। उसी से संबद्ध मामले में उन्होंने समर्पण किया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव रंजन की अदालत के समक्ष समर्पण करते हुए सिन्हा ने जमानत की याचिका दाखिल की और उन्हें पांच हजार रुपए के बांड पर जमानत मिल गई। (एजेंसी)

Trending news